Ranchi: झारखंड की हॉकी खिलाड़ी और पूर्व भारतीय महिला हॉकी कप्तान असुंता लकड़ा के समर्थन में आज विभिन्न आदिवासी संगठनों की ओर से विरोध मार्च निकाला जाएगा. प्रदर्शनकारी जयपाल सिंह मुंडा मैदान से पैदल मार्च शुरू करेंगे और अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंचेंगे.
आदिवासी संगठनों ने बताया कि जूनियर खिलाड़ी का सहयोग करने पर हॉकी इंडिया महासचिव भोलानाथ सिंह ने असुंता लकड़ा को धमकी दी. इसी के विरोध में विभिन्न आदिवासी संगठन सड़क पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे.
इसे भी पढ़ें -
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचने के बाद हॉकी इंडिया महासचिव भोलानाथ सिंह का पुतला दहन किया जाएगा और असुंता लकड़ा को न्याय दिलाने की मांग की जाएगी. ये आदिवासी समाज की बेटी है और देश और अंतराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं. ऐसे में महासचिव द्वारा अभद्र व्यवहार पर आदिवासी समाज चुप नहीं बैठेगा. विरोध के माध्यम से सरकार और संबंधित दोषी महासचिव पर कारवाई सुनिश्चित कराना है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment