Search

 
 
 

Baharagora News : रांगडो पुलिया पर हादसे की आशंका ,ग्रामीणों ने उठाई तत्काल मरम्मत की मांग

Baharagora News : नेडरा, गामारिया, महुलबरई, बतबती, शालझाटिया और चित्रेश्वर समेत दर्जनों गांवों के हजारों ग्रामीणों के साथ-साथ खंडामौदा उच्च विद्यालय व बहरागोड़ा कॉलेज आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं का आवागमन पूरी तरह संकट में पड़ गया है.
 
रांगडो पुलिया के किनारे की मिट्टी धंसने गली

Himangshu karan

 

Baharagora News : बहरागोड़ा प्रखंड की खंडामौदा व गामारिया पंचायत सीमा पर लगातार हो रही बारिश के कारण बालू लदे ट्रैक्टरों के अत्यधिक दबाव से 24 वर्ष पुरानी रांगडो पुलिया के किनारे की मिट्टी तेजी से धंसने लगी है, जिससे एक बड़े हादसे का खतरा मंडराने लगा है.

 

 

नेडरा, गामारिया, महुलबरई, बतबती, शालझाटिया और चित्रेश्वर समेत दर्जनों गांवों के हजारों ग्रामीणों के साथ-साथ खंडामौदा उच्च विद्यालय व बहरागोड़ा कॉलेज आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं का आवागमन पूरी तरह संकट में पड़ गया है. 

 

खतरे को देखते हुए ग्रामीणों ने फिलहाल क्षतिग्रस्त हिस्से पर झाड़ियां लगाकर राहगीरों को सतर्क करने का प्रयास किया है, वहीं गामारिया पंचायत के ग्राम प्रधान राहुल बास्के, कालीचरण टुडू, दुखीराम मुर्मू व अन्य ग्रामीणों ने जिला व स्थानीय प्रशासन से तुरंत स्थल निरीक्षण कर पुलिया के धंस रहे किनारों की आपात मरम्मत कराने की गुहार लगाई है ताकि दर्जनों गांवों का संपर्क टूटने से बच सके.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही