Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Baharagora  News : कौशल विकास के छात्र-छात्राओं ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली

बाजार स्थित 'झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी' द्वारा सोमवार को संचालित निर्माण सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के प्रशिक्षण केंद्र से नशा मुक्ति के खिलाफ एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई.
Advertisement
Advertisement


Himangshu karan

Baharagora :  बाजार स्थित 'झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी' द्वारा सोमवार को संचालित निर्माण सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के प्रशिक्षण केंद्र से नशा मुक्ति के खिलाफ एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई.

 

मंदिरा सीट के नेतृत्व में निकली यह रैली पूरे बाजार क्षेत्र का परिभ्रमण करते हुए, लोगों को जागरूक कर पुनः प्रशिक्षण केंद्र पर आकर समाप्त हुई. रैली के दौरान उत्साह से लबरेज़ प्रशिक्षणार्थियों ने हाथों में तख्तियां लेकर नशा मुक्ति के समर्थन में और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जमकर नारे लगाए. 

 

इस सराहनीय पहल के अवसर पर ट्रेनर जयंती महतो, अभिमन्यु गोंड, कौशल कुमार, सुषमा कुमारी सहित सैकड़ों की संख्या में कौशल विकास केंद्र के प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे, जिन्होंने समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही