Search

 
 
 

Baharagora News  : भीषण गर्मी में मधुआबेड़ा गांव  में गहराया पेयजल संकट

बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरी पंचायत के मधुआबेड़ा गांव अंतर्गत बगालडीही टोला में भीषण गर्मी के बीच पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है
 
  • ग्रामीणों ने लगाई जलमीनार मरम्मत की गुहार

Himangshu karan

 

Baharagora  : बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरी पंचायत के मधुआबेड़ा गांव अंतर्गत बगालडीही टोला में भीषण गर्मी के बीच पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है, जहां एकमात्र सोलर जलमीनार पिछले दो महीनों से खराब पड़ी होने के कारण ग्रामीणों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है. सुबह से शाम तक पानी की जरूरत के लिए लोग दूसरों के घरों पर निर्भर हैं, जबकि नहाने और मवेशियों को पानी पिलाने के लिए उन्हें मजबूरन सुवर्णरेखा नदी का रुख करना पड़ रहा है. 

 

 

स्थानीय निवासियों के अनुसार, उन्हें यह भी ज्ञात नहीं है कि इस जलमीनार का निर्माण किस विभाग द्वारा कराया गया था, और कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बावजूद इस दिशा में अब तक कोई पहल नहीं की गई है. ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रनिधियों से इस गंभीर समस्या को देखते हुए जल्द से जल्द सोलर जलमीनार की मरम्मत कराने और पानी की किल्लत से निजात दिलाने की मांग की है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही