Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Baharagora  News : युवक को सांप ने डंसा, इलाज के दौरान मौत

प्रखंड क्षेत्र के मांगरोसोल गांव में सांप के डंसने से 28 वर्षीय युवक टिपसू हेब्रम की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में मातम छा गया है.
Advertisement
Advertisement

Himangshu karan

 

Baharagora :प्रखंड क्षेत्र के मांगरोसोल गांव में सांप के डंसने से 28 वर्षीय युवक टिपसू हेब्रम की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में मातम छा गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि चार दिन पहले टिपसू अपने घर के आसपास साफ-सफाई के काम में जुटे थे, तभी झाड़ियों में छिपे एक सांप पर उनका पैर पड़ गया और सांप ने उन्हें  डंस लिया.

 

आनन-फानन में परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बारीपदा अस्पताल रेफर कर दिया. परिजनों के अनुसार, बारीपदा में इलाज के दौरान उनकी स्थिति में सुधार दिख रहा था, लेकिन गुरुवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया. 

 

इस घटना से युवक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही