Search

 
 
 

बहरागोड़ाः नौ महिलाओं ने लिया बांग्ला भाषा-संस्कृति के विकास का संकल्प

नेताजी सुभाष शिशु उद्यान के समीप 'आमादेर भाषा' नामक निःशुल्क बांग्ला शिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया. डॉ. विनी षाड़ंगी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि "मातृभाषा का संरक्षण केवल एक सांस्कृतिक प्रयास नहीं, बल्कि आत्मपहचान की रक्षा है.
 

Himangshu karan


Baharagora : बहरागोड़ा की नौ महिलाओं ने बांग्ला भाषा-संस्कृति के विकास व संरक्षण के लिए साहसिक पहल की है. इसके तहत नेताजी सुभाष शिशु उद्यान के समीप वंदना मेडिकल की दूसरी मंजिल पर 'आमादेर भाषा' नामक निःशुल्क बांग्ला शिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया. इस मुख्य अतिथि महिला कल्याण समिति की सचिव सह तारापद षाड़ंगी डीएवी पब्लिक स्कूल की चेयरपर्सन डॉ. विनी षाड़ंगी व विशिष्ट अतिथि नेताजी सुभाष शिशु उद्यान के संस्थापक रवींद्रनाथ दास ने केंद्र का उद्घाटन किया.


 डॉ. विनी षाड़ंगी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि "मातृभाषा का संरक्षण केवल एक सांस्कृतिक प्रयास नहीं, बल्कि आत्मपहचान की रक्षा है. महिलाओं की यह कोशिश निश्चित रूप से सफल होगी. वहीं, रवींद्रनाथ दास ने बहरागोड़ा के समृद्ध बांग्ला इतिहास को याद करते हुए कहा कि 'आमादेर भाषा' इस विरासत को संजोने में मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया.


 'आमादेर भाषा' केंद्र की सदस्य शिल्पा व पापिया अधिकारी ने कहा कि यह केंद्र क्षेत्र में खोई हुई बांग्ला भाषा की पहचान को लौटाने का सपना है. मौमिता ने रवींद्र संगीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया. केंद्र की डॉ. बेबी साव ने कि कहा, न फंड है, न संसाधन, बस एक सपना है कि हमारी अगली पीढ़ी अपनी भाषा, साहित्य और संस्कृति को जाने-पहचाने. मौके पर टिनी टोज पब्लिक स्कूल के संस्थापक विनय दास, देवरंजन सेनापति सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही