Search

 
 
 

बहरागोड़ा पुलिस की पाठशाला: थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को सिखाए कानून व सुरक्षा के पाठ

युवाओं को अपराध और असुरक्षा के प्रति कवच प्रदान करने के उद्देश्य से आज +2 उच्च विद्यालय, बहरागोड़ा में पुलिस-पब्लिक संवाद सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.
 

Himangshu karan


Baharagora : युवाओं को अपराध और असुरक्षा के प्रति कवच प्रदान करने के उद्देश्य से आज +2 उच्च विद्यालय, बहरागोड़ा में पुलिस-पब्लिक संवाद सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. 

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकर उन्हें NDPS Act के तहत मादक पदार्थों के घातक प्रभावों और POCSO Act के माध्यम से बाल सुरक्षा के कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी. थाना प्रभारी ने तकनीक के युग में बढ़ते साइबर अपराधों से सतर्क रहने के गुन सिखाए और रोड सेफ्टी को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बताते हुए यातायात नियमों के उल्लंघन से बचने की अपील की.

 


शिक्षकों और विद्यार्थियों की मौजूदगी में आयोजित इस सत्र का केंद्र बिंदु पुलिस और युवाओं के बीच की दूरी को कम करना रहा, ताकि विद्यार्थी निडर होकर एक जागरूक नागरिक के रूप में समाज के नवनिर्माण और अपराध मुक्त बहरागोड़ा की संकल्पना को साकार कर सकें.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही