Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुरी में समुद्र में नहाने के दौरान बहरागोड़ा निवासी बीटेक छात्र डूबा, तलाश जारी

अनिमेष भुवनेश्वर स्थित SOA ईंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था. रविवार सुबह वह अपने दो दोस्तों के साथ भगवान जग्नाथ का दर्शन करने पुरी गया था. मंदिर में दर्शन के बाद तीनों दोस्त समुद्र तट पर नहाने चले गए. नहाने के दौरान समुद्र की ऊंची व तेज लहर अनिमेष को गहरे पानी की ओर खींच ले गई.
Advertisement
Advertisement
बीटेक छात्र अनिमेष साव की फाइल फोटो.

Himangshu karan


Baharagora : ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने गए बहरागोड़ा निवासी बीटेक छात्र अनिमेष साव समुद्र में नहाने के दौरान डूब गया. बताया गया कि बहरागोड़ा निवासी सत्यवान साव का 21 वर्षीय इकलौता पुत्र अनिमेष साव रविवार को समुद्र में नहाने के दौरान तेज लहरों की चपेट में आकर लापता हो गया. इसकी खबर मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


अनिमेष भुवनेश्वर स्थित SOA ईंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था. रविवार सुबह वह अपने दो दोस्तों के साथ भगवान जग्नाथ का दर्शन करने पुरी गया था. मंदिर में दर्शन के बाद तीनों दोस्त समुद्र तट पर नहाने चले गए. नहाने के दौरान समुद्र की ऊंची व तेज लहर अनिमेष को गहरे पानी की ओर खींच ले गई, जिससे वह लापता हो गया.


घटना की सूचना मिलते ही ओडिशा पुलिस व तटरक्षक बल की टीम मौके पर पहुंची. गोताखोरों व बचाव दल ने समुद्र किनारे 10 किलोमीटर के दायरे में सघन खोज अभियान शुरू कर दिया. खबर लिखे जाने तक अनिमेष का कुछ पता नहीं चल पाया था.


जैसे ही हादसे की खबर बहरागोड़ा पहुंची, पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया. अनिमेष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. उससे परिवार की बड़ी उम्मीदें जुड़ी थीं. परिजन पुरी चले गए. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही