Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा: दो साल से खराब है सोलर जलमीनार, दूर-दराज से पानी ला रहे ग्रामीण

बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत जामबनी गांव में पिछले एक वर्षों से सोलर जलमीनार खराब पड़ी है, जिससे गांव के लगभग 35 परिवारों के समक्ष पेयजल का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है.
Advertisement
Advertisement

Baharagora : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत जामबनी गांव में पिछले एक वर्षों से सोलर जलमीनार खराब पड़ी है, जिससे गांव के लगभग 35 परिवारों के समक्ष पेयजल का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है. वहीं ग्रामीण शिबशंकर गिरी, सदानंद गिरी, आरती गिरी और सावित्री नाईक ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि गांव की जलमीनार शो पीस बनकर रह गई है.

 

पिछले दो सालों से यह खराब है, जिसकी जानकारी कई बार स्थानीय मुखिया और ग्राम प्रधान को दी गई. इसके बावजूद अब तक मरम्मत की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.ग्रामीणों का सवाल है कि यदि संकट के समय यह योजना काम नहीं आ रही, तो लाखों की लागत से गांवों में जलमीनार निर्माण कराने का क्या औचित्य है

 

उधर गांव में पानी की वैकल्पिक व्यवस्था के नाम पर दो चापाकल और एक कुआं उपलब्ध है. हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि दोनों चापाकल जवाब दे चुके हैं, इनसे नाममात्र का गंदा पानी निकलता है और गर्मी बढ़ते ही कुएं का जलस्तर काफी नीचे चला गया है, जिससे जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं.वर्तमान में महिलाएं और बुजुर्ग दूर-दराज के क्षेत्रों से पानी ढोने को मजबूर हैं. स्थानीय प्रतिमा गिरी, कल्पना गिरी और सुमित्रा नाईक ने बताया कि सारा समय पानी के इंतजाम में ही निकल जाता है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही