Search

 
 
 

बहरागोड़ा: खांडामौदा गांव में तीन दिवसीय मां शीतला पूजा का शुभारंभ

प्रखंड के खांडामौदा गांव में शनिवार से तीन दिवसीय मां शीतला पूजा का भक्तिमय शुभारंभ हुआ. मुख्य पुजारी कराली किंकर त्रिपाठी ने बेलसाघर तालाब में कलश डुबोकर माता का आवाहन किया, जिसके बाद शंख ध्वनि और संकीर्तन के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई.
 

Himangshu karan

 

Baharagora :  प्रखंड के खांडामौदा गांव में शनिवार से तीन दिवसीय मां शीतला पूजा का भक्तिमय शुभारंभ हुआ. मुख्य पुजारी कराली किंकर त्रिपाठी ने बेलसाघर तालाब में कलश डुबोकर माता का आवाहन किया, जिसके बाद शंख ध्वनि और संकीर्तन के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई.

 

 

वहीं पूजा स्थल पर महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पुजारी के चरण पखारे और कलश स्थापना की. इस अवसर पर पुजारी स्वपन मिश्रा एवं बिनय रथ के सानिध्य में 33 कोटि देवी-देवताओं की विशेष पूजा-अर्चना की गई.ग्रामीणों के अनुसार, यह पूजा यहां लगभग 200 वर्षों से श्रद्धापूर्वक की जा रही है.

 

 

 

 साथ ही पूजा के समापन पर विशाल खिचड़ी भोग और रात्रि में मां शीतला की महिमा पर आधारित नाट्य मंचन का आयोजन होगा.वर्तमान में पूरे गांव में उत्सव का माहौल है और सभी ग्रामवासी इस आयोजन को सफल बनाने में तन-मन से जुटे हुए हैं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही