Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा: शादी की खुशियों के बीच मातम, काजू बागान में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

बहन के हाथों में मेहंदी रचने और घर से डोली उठने से पहले ही एक भाई की अर्थी उठने की हृदयविदारक घटना ने पूरे उईनाला गांव को झकझोर कर रख दिया है. आर्थिक तंगी से जूझ रहे 23 वर्षीय अनिमेष साहू ने पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे काजू बागान में पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.
Advertisement
Advertisement

Himangshu Karan


Bahragoda : बहन के हाथों में मेहंदी रचने और घर से डोली उठने से पहले ही एक भाई की अर्थी उठने की हृदयविदारक घटना ने पूरे उईनाला गांव को झकझोर कर रख दिया है. आर्थिक तंगी से जूझ रहे 23 वर्षीय अनिमेष साहू ने पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे काजू बागान में पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.

 

मृतक के पिता महादेव साहू द्वारा थाने में दी गई लिखित शिकायत के अनुसार, अनिमेष की बहन की शादी 21 अप्रैल को होने वाली थी. अनिमेष अपनी बहन की शादी के लिए पैसों के इंतजाम को लेकर काफी समय से तनाव में था. आर्थिक तंगी से गुजर रहा था. 17 अप्रैल को वह कहीं चला गया था. बहरागोड़ा थाना पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और तकनीकी सहायता से पता चला कि वह पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास है.

 

जब पुलिस व परिजन वहां पहुंचे तो देखा कि अनिमेष पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ था. पुलिस ने शनिवार की सुबह पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया है. इस दुखद घटना ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया है. वहीं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही