Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा: अनियंत्रित कार ट्रक से टकराई, दो घायल

बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत दरीसोल चौक पर आज सुबह अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई.
Advertisement
Advertisement

Baharagora (Himangshu karan): बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत दरीसोल चौक पर आज सुबह अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई.टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रक के नीचे घुस गया और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.मिली जानकारी के अनुसार, कार (संख्या: JH 05 DP 5597) कोलकाता एयरपोर्ट से जमशेदपुर की ओर जा रही थी.

 

दरीसोल चौक के समीप एक चालक ने अचानक वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सड़क किनारे खड़े ट्रक (संख्या: NL 01 AF 8361) के पीछे जा कर घुस गई.हादसे के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही बरसोल थाना की पुलिस दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची.

 

पुलिस ने पीसीआर गाड़ी की मदद से कार में फंसे दोनों घायल, समीर दास और परेश दास, को बाहर निकाला और राष्ट्रीय राजमार्ग की एंबुलेंस से तत्काल बहरागोड़ा अस्पताल पहुंचाया गया.जहां दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार जारी है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

 

Uploaded Image

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही