Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ाः बेवजह बिजली कटौती बर्दाश्त नहीं, लोगों से ठीक से पेश आएं अधिकारी- विधायक

विधायक समीर मोहंती ने बहरागोड़ा फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में बिजली विभाग के अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक की. विधायक ने स्पष्ट लहजे में कहा कि बिजली आपूर्ति में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई तय है.
Advertisement
Advertisement
बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते विधायक समीर मोहंती.

Himangshu karan


Baharagora : बहरागोड़ा क्षेत्र में गहराते बिजली संकट और उपभोक्ताओं की परेशानियों को देखते हुए स्थानीय विधायक समीर मोहंती ने कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने शुक्रवार को बहरागोड़ा फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में बिजली विभाग के अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक की. विधायक ने स्पष्ट लहजे में कहा कि बिजली आपूर्ति में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई तय है.

 

 उन्होंने अभियंताओं को निर्देश दिया कि मौसम को देखते हुए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें. मेंटेनेंस के नाम पर घंटों बिजली कटौती अब नहीं चलेगी. अगर मेंटेनेंस बहुत जरूरी है, तो इसकी सूचना कम से कम एक दिन पहले सोशल मीडिया या अखबारों के माध्यम से जनता को दें, ताकि लोग मानसिक रूप से तैयार रहें.


विधायक ने इस पर नाराजगी जताई कि विभाग के कर्मचारी व अधिकारी उपभोक्ताओं का फोन नहीं उठाते हैं, या फिर संतोषजनक जवाब नहीं देते. उन्होंने हिदायत दी कि कार्यालय में आने वाले हर व्यक्ति व फोन करने वाले उपभोक्ता के साथ मर्यादित व्यवहार करें. अधिकारी केवल ऑफिस में न बैठें, बल्कि फील्ड में जाकर जमीनी समस्याओं को समझें और उनका निराकरण करें.

 

 उन्होंने यह भी कहा कि बिजली चोरी पर अंकुश लगाने पर विशेष ध्यान दें और सरकार द्वारा दी जा रही 200 यूनिट मुफ्त बिजली के बारे में प्रचार-प्रसार करें. बैठक में विद्युत विभाग के जीएम अजीत कुमार, अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार, सहायक विद्युत अभियंता एहसान अख्तर, अमीर हमजा, कार्यपालक अभियंता राज किशोर कुमार सहित ग्रामीण उपभोक्ता मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही