Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा: वीणापाणि पाटागार के 90 वर्ष पूरे, स्थापना दिवस पर निकली प्रभात फेरी

प्रखंड क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के प्रतीक वीणापाणि पाटागार ने शनिवार को स्थापना के अपने 90 वर्ष पूरे कर लिए हैं. स्थापना दिवस को बेहद उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें पूरा बहरागोड़ा नगरी सांस्कृतिक रंग में रंगी नजर आई.
Advertisement
Advertisement

Baharagora: प्रखंड क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के प्रतीक वीणापाणि पाटागार ने शनिवार को स्थापना के अपने 90 वर्ष पूरे कर लिए हैं. स्थापना दिवस को बेहद उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें पूरा बहरागोड़ा नगरी सांस्कृतिक रंग में रंगी नजर आई.

 

प्रभात फेरी में उमड़ा जनसैलाब

स्थापना दिवस के मौके पर सुबह में बहरागोड़ा बाजार से प्रभात फेरी निकाली गई. यह प्रभात फेरी कालीबाड़ी स्थित वीणापाणि पाटागार प्रांगण से शुरू हुई. जो पूरे बाजार क्षेत्र का परिभ्रमण किया. हाथों में झंडे और अपनी सांस्कृतिक विरासत की झलक बिखेरते हुए, यह यात्रा पी.डब्ल्यू.डी. मोड़ के रास्ते होते हुए वीणापाणि स्टेडियम पहुंची. स्थानीय लोगों ने जगह-जगह प्रभात फेरी का स्वागत किया.

 

पूर्व मंत्री ने किया ध्वजारोहण

प्रभात फेरी के बाद पाटागार परिसर में मुख्य समारोह आयोजित किया गया. जहां पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षाड़ंगी ने गौरव के प्रतीक पाटागार का झंडा फहराया. इस दौरान उन्होंने संस्थान के 90 वर्षों के योगदान को याद करते हुए इसे क्षेत्र की बौद्धिक और सांस्कृतिक प्रगति का केंद्र बताया.

 

'वीणापाणि चैंपियंस ट्रॉफी' का रोमांच

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ युवाओं और खेल प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद खास रहा. प्रातः 10 बजे वीणापाणि स्टेडियम में 'वीणापाणि चैंपियंस ट्रॉफी' का आधिकारिक उद्घाटन किया गया. वहीं एक दिवसीय इस प्रतियोगिता में स्थानीय खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ. संस्थान का लक्ष्य खेल के माध्यम से युवाओं को एकजुट करना और क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देना है.

 

संस्था के सदस्यों ने कहा कि 90 वर्षों का यह सफर न केवल पाटागार के लिए, बल्कि पूरे बहरागोड़ा के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों और खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे इस उत्सव का हिस्सा बनकर इस धरोहर को आगे बढ़ाने में सहयोग दें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही