Ranchi: राजधानी रांची के ठाकुरगांव इलाके में भीषण सड़क हुआ है. कार और ट्रैक्टर में सीधी भिड़ंत हो गई है. बताया जाता है कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा गई. इस हादसे में 4 लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस टक्कर में कार और ट्रैक्टर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है.
दुर्घटना को लेकर ठाकुरगांव थाने की पुलिस ने बताया है कि घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कार और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है. घायलों के इलाज के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं इस घटना की जानकारी दोनों ओर की परिवार को दे दी गई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment