Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ को मिले 32 पेट्रोलिंग वाहन, एसपी ने खुद संभाली स्टीयरिंग

कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से रामगढ़ जिले को 32 नए पेट्रोलिंग वाहन उपलब्ध कराए गए हैं. ये सभी वाहन  झारखंड सरकार की पहल पर पुलिस आधुनिकीकरण के तहत मिले हैं. यह पहल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर "आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी" अभियान के अंतर्गत की गई है.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh: कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से रामगढ़ जिले को 32 नए पेट्रोलिंग वाहन उपलब्ध कराए गए हैं. ये सभी वाहन  झारखंड सरकार की पहल पर पुलिस आधुनिकीकरण के तहत मिले हैं. यह पहल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर "आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी" अभियान के अंतर्गत की गई है.

Uploaded Image

जानकारी के अनुसार, राज्य स्तर पर कुल 1255 पेट्रोलिंग वाहन और 1697 दोपहिया वाहन में से प्रथम चरण में झारखंड पुलिस को 636 बोलेरो पेट्रोलिंग वाहन और 849 दोपहिया वाहन मिले है. इनमें से रामगढ़ जिले को 13 बोलेरो पेट्रोलिंग वाहन और 19 बाइक मिले हैं. 

 

रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उन्होंने बताया कि इन नए वाहनों का मुख्य उद्देश्य जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करना है. साथ ही, डायल-112 पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रिस्पांस टाइम को बेहतर बनाना है. और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है.

 

पुलिस अधीक्षक ने स्वयं पेट्रोलिंग वाहन चलाकर रामगढ़ थाना क्षेत्र के गांधी चौक, झंडा चौक, सुभाष चौक, सौदागर मोहल्ला, चट्टी बाजार और बाजार टांड़ जैसे संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, रामगढ़ थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी भी शामिल हुए.

 

पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल-112 पर सूचना दें. उन्होंने कहा कि नए पेट्रोलिंग वाहन आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं और सूचना मिलते ही पुलिस टीम कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंचकर कार्रवाई सुनिश्चित करेगी. उन्होंने कहा कि नए वाहनों के आने से पुलिस की कार्यक्षमता और गश्ती व्यवस्था में काफी सुधार होगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही