Search

 
 
 

Baharagora: जामसोला पुलिया से स्वर्णरेखा नदी में कूदा युवक, खोज अभियान जारी

Baharagora: घटना की जानकारी मिलते ही बहरागोड़ा और झारपोखरिया पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और ओडिशा पुलिस ने मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर युवक के परिजनों को सूचित किया.
 

Himangshu karan

Baharagora: झारखंड के बहरागोड़ा और ओडिशा के झारपोखरिया थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित जामसोला पुराने पुलिया से रविवार की सुबह ओडिशा के चांधुया गांव (कुम्हार टोला) निवासी रासबिहारी बेहरा नामक युवक ने स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगा दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अपनी टीवीएस स्टार सिटी मोटरसाइकिल (OD 11AM 1169) से पुलिया पर पहुंचा और गाड़ी वहीं खड़ा कर अचानक नदी में कूद गया. 

 

इसे भी पढ़ें:


स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बहरागोड़ा और झारपोखरिया पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और ओडिशा पुलिस ने मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर युवक के परिजनों को सूचित किया. 


घटना स्थल अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्र होने के कारण ओडिशा की झारपोखरिया पुलिस अग्निशमन विभाग के साथ मिलकर तलाशी में जुटी हुई है. वहीं झारखंड की बहरागोड़ा पुलिस और पश्चिम बंगाल की गोपीबल्लभपुर पुलिस भी नदी में जोर-शोर से संयुक्त खोज अभियान चला रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही