Search

 
 
 

Bahragoda: : पाथरी पंचायत में लगा 'सरकार आपके द्वार' के तहत कैंप, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ

यहां विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे, जिन्होंने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी, आवेदन फॉर्म भरने में मदद की और मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान किया.
 
पाथरी में `सरकार आपके द्वार` कैंप में लगाया गया स्टॉल.

Himangshu Karan

Bahragoda: पाथरी पंचायत में शनिवार को सरकार की सभी प्रमुख योजनाओं को आम जनता तक सीधे पहुंचाने के उद्देश्य से "सरकार आपके द्वार" पहल के तहत विशाल कैंप का आयोजन किया गया.  कैंप में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया.

ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी, आवेदन लिये

यहां विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे, जिन्होंने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी, आवेदन फॉर्म भरने में मदद की और मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान किया. ग्रामीणों को विशेष रूप से वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड संबंधी सेवाएं, स्वास्थ्य योजनाएं, कृषि और मनरेगा जैसी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई और उनके आवेदन स्वीकार किए गए. इस महत्त्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायत के प्रमुख पदाधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे.

यह थे उपस्थित

कैंप में मुखिया तड़ित मुंडा और उप-मुखिया अभिजीत जाना ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उन्हें सरकार की पहल का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया. इनके अतिरिक्त, तारकेश्वर घोष, शंभु नायक, और सरस्वती नायक समेत कई अन्य  पंचायत सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और व्यवस्था में सहयोग किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही