Search

 
 
 

कुर्मी की ST मांग के विरोध में आदिवासी समाज एकजुट, 31 को बुंडू में आक्रोश रैली

जादूर अखड़ा भवन दिउड़ी में ललिन सिंह मुंडा (बांड़ोवा) की अध्यक्षता में आदिवासी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसका संचालन सिदाम सिंह मुंडा ने किया. इस बैठक में लोहरा समाज, पुरान समाज, मुंडा समाज, पातर मुंडा समाज सहित कई सामाजिक संगठनों और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.
 

Bundu : जादूर अखड़ा भवन दिउड़ी में ललिन सिंह मुंडा (बांड़ोवा) की अध्यक्षता में आदिवासी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसका संचालन सिदाम सिंह मुंडा ने किया. इस बैठक में लोहरा समाज, पुरान समाज, मुंडा समाज, पातर मुंडा समाज सहित कई सामाजिक संगठनों और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया.

 

एसटी मांग के विरोध में व्यापक आंदोलन की रणनीति

बैठक में कहा गया कि कुर्मी/कुड़मी/महतो समाज को अनुसूचित जनजाति (ST) सूची में शामिल करने की गैर-न्यायिक मांग का विरोध किया जायेगा और इसके खिलाफ व्यापक आंदोलन की रणनीति अपनाई जाएगी. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 31 अक्टूबर 2025 को बुंडू में विशाल आक्रोश रैली आयोजित की जाएगी.

 

कल की बैठक में विस्तृत रणनीति व कार्यनीति पर होगा विचार

इससे पहले 28 सितंबर  को पांचपरगना आदिवासी समाज, झारखंड मुंडा समाज, आदिवासी सेवा संस्था, आदिवासी छात्र संघ और पांचपरगना छात्र संघ के संयुक्त तत्वावधान में हुई बैठक में भी सभी समाजों ने संयोजक मंडली बनाकर आंदोलन को संगठित करने का निर्णय लिया था.

 

बैठक में तय किया गया कि संयोजक मंडली की अगली बैठक 5 अक्टूबर को सुबह 11 बजे आदिवासी भवन ताऊ में होगी, जहां विस्तृत रणनीति और कार्यनीति पर विचार किया जाएगा.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही