Search

 
 
 

बहरागोड़ा : एजेंटों ने हड़प ली मजदूरों की 4.48 लाख रुपये, कर्नाटक से बेहाल हो कर लौटे

 
Baharagoda (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड के पूर्णापानी पंचायत स्थित अंगारीशोल तथा झरिया गांव के आठ मजदूर एजेंटों के बहकावे में आकर रोजगार की तलाश में कर्नाटक गए थे. चार माह की मजदूरी राशि 4. 48 लाख रुपये एजेंटों ने हड़प ली और सभी मजदूर वहां से किसी तरह अपने घर लौटे. सभी मजदूर शनिवार को चिंगड़ा पंचायत के मुखिया परमेश्वर हेंब्रम के नेतृत्व में बहरागोड़ा थाना पहुंचे और एजेंटों के खिलाफ शिकायत की. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-state-government-dividing-jharkhand-into-two-parts-by-implementing-khatian-of-1932-amit-shah/">चाईबासा

: 1932 का खतियान लागू कर झारखंड को दो भाग में बांट रही राज्य सरकार : अमित शाह

चार माह की मजदूरी का भुगतान नहीं किया

जानकारी के मुताबिक अंगारीशोल के चुनुराम किस्कू , दुला किस्कू, हीकिम किस्कू, गोराचांद किस्कू,परमेश्वर किस्कू, झरिया के बसलो किस्कू,विश्वनाथ सोरेन और कोंदर के मंगल हेंब्रम को पश्चिम बंगाल के घुटिया के रंजीत दास और उसके तीन भाई तथा बहरागोड़ा के केशरदा के चंद्रशेखर दास काम करने के लिए विगत मई माह में कर्नाटक ले गए थे. वहां सभी मजदूर केएनआर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड नंबर 14/ 283 / 7 A (2) में काम करते थे. मजदूरों के मुताबिक चार माह की मजदूरी का भुगतान किया गया. परंतु चार माह की मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया. मजदूरी की राशि एजेंटों ने हड़प ली. इसके बाद भोजन पर भी आफत आ गई. मजदूर अपने घर से रुपये मंगा कर किसी तरह वहां से लौट कर अपने घर आए. मजदूरों ने थाना में आवेदन देकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें :जवान">https://lagatar.in/jawan-shot-himself-with-service-revolver-wife-kept-on-screaming/">जवान

ने सर्विस रिवॉल्‍वर से खुद को मारी गोली, चीखती रही पत्‍नी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही