Search

 
 
 

Bahragoda : खण्डामौदा में महिला समूह की वार्षिक आमसभा, विधायक ने दिया महिला सशक्तिकरण पर जोर

विधायक समीर कुमार मोहंती ने अपने संबोधन में कहा कि आज महिलाएं राष्ट्रपति, सांसद, विधायक और मुखिया जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहकर समाज की सेवा कर रही हैं. उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि महिलाएं पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं और गांवों के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए उनका आगे आना जरूरी है.
 
दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन करते विधायक समीर कुमार मोहंती.

Himangshu Karan

Bahragoda :  बहरागोड़ा प्रखंड के खण्डामौदा स्थित धुमकुड़िया भवन परिसर में बुधवार को राजलाबांध आजीविका महिला संकुल स्वावलंबी सहयोग समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया.  इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर में बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत विधायक और अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई.

विधायक समीर कुमार मोहंती ने अपने संबोधन में कहा कि आज महिलाएं राष्ट्रपति, सांसद, विधायक और मुखिया जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहकर समाज की सेवा कर रही हैं. उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि महिलाएं पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं और गांवों के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए उनका आगे आना जरूरी है. उन्होंने झारखंड सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में महिला समूहों को पहले की तुलना से दो से तीन गुना ज्यादा राशि उपलब्ध कराई जा रही है.  उन्होंने महिला समूहों से इस फंड का सही उपयोग कर तरक्की करने का आग्रह किया.

विधायक ने मंईयां सम्मान योजना का भी उल्लेख किया, जिसके तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए राशि दी जा रही है. उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को जेएसएलपीएस (JSLPS) के माध्यम से व्यक्तिगत और सामूहिक लोन लेकर व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया. सभी वंचित महिलाओं से एसएचजी (SHG) से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की अपील की.  कार्यक्रम के दौरान, बेहतर काम करने वाले महिला समूहों को विधायक द्वारा सम्मानित भी किया गया. इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष आशीत मिश्रा, रास बिहारी साहू, पानसोरी हंसदा, गोपन पड़ीहारी, जादूपति राणा, बिसु ओझा, नरेश मंडल समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.  कार्यक्रम का समापन एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही