Search

 
 
 

Bahragoda:  क्षतिग्रस्त रंगड़ो पुलिया पर फिर बड़ा हादसा, बाल-बाल बचा ट्रक चालक

यह दुर्घटना एक बार फिर रंगड़ो पुलिया की जर्जर हालत को उजागर करती है. जिसमें ग्रामीणों का कहना है कि क्षतिग्रस्त पुलिया के कारण हर रोज मोटरसाइकिल और छोटी कारें दुर्घटना का शिकार हो रही हैं.
 
केबिन में फंसे चालक को बाहर निकालते हुए स्थानीय लोग.

Himangshu Karan

Bahragoda: बरसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत क्षतिग्रस्त रंगड़ो पुलिया एक बार फिर बड़े हादसे का गवाह बनी है. रविवार करीब 4:30 बजे, इस जर्जर पुलिया पर दो ट्रकों की टक्कर हो गई, जिसमें एक ट्रक का चालक मोहम्मद बारीक बुरी तरह से अपने केबिन में फंस गया. एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फंसे हुए चालक को बाहर निकाला गया और तुरंत बहरागोड़ा  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.  जहां प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया गया.

जानकारी के अनुसार, ट्रक संख्या JH 05 DN 9116 कुछ माल लोड कर कोलकाता से बहरागोड़ा की ओर जा रहा था. इसी दौरान रंगड़ो पुलिया के ऊपर इसने दूसरे ट्रक के पीछे टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टक्कर मारने वाले ट्रक का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक मोहम्मद बारीक लगभग एक घंटे तक केबिन में फंसा रहा. हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों और बरसोल पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला.

क्षतिग्रस्त पुलिया पर हर दिन हो रहे हादसे

यह दुर्घटना एक बार फिर रंगड़ो पुलिया की जर्जर हालत को उजागर करती है. जिसमें ग्रामीणों का कहना है कि क्षतिग्रस्त पुलिया के कारण हर रोज मोटरसाइकिल और छोटी कारें दुर्घटना का शिकार हो रही हैं. ग्रामीणों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि NHAI (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) द्वारा बीच-बीच में पुलिया की मरम्मत तो की जाती है, लेकिन बड़े-बड़े वाहनों के चलने के कारण वह कुछ ही दिनों में फिर से जर्जर हो जाती है. हल्की बरसात आते ही इसकी स्थिति और खराब हो जाती है.

स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि NHAI द्वारा क्षतिग्रस्त पुलिया के ऊपर मिट्टी डाल दी गई थी, जिसने स्थिति को और भी खतरनाक बना दिया है. ग्रामीणों का आरोप है कि इस पुलिया पर हर वर्ष दर्जनों लोगों की जान जा रही है, जिसकी जिम्मेदारी कोई नहीं ले रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही