Search

 
 
 

Bahragoda:  रोटेबांध गांव के पास आठ जंगली हाथियों के आगमन से क्षेत्र में दहशत, वन विभाग अलर्ट

भुतिया पंचायत अंतर्गत रोटेबांध गांव के पास आठ जंगली हाथियों के आगमन से ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है. जंगली हाथियों का यह दल रविवार दोपहर को गांव के आसपास देखा गया.
 
रोटेबांध गांव के पास जंगल में विचरण करता हाथियों का दल.

Himangshu Karan

Bahragoda: भुतिया पंचायत अंतर्गत रोटेबांध गांव के पास आठ जंगली हाथियों के आगमन से ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है. जंगली हाथियों का यह दल रविवार दोपहर को गांव के आसपास देखा गया. ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों के दल को खेतों और जंगल के किनारों पर घूमते हुए देखा गया, जिसके बाद खेतों में काम कर रहे किसान डर कर अपनी जान बचाने के लिए तुरंत वहां से भाग निकले.

जंगल की ओर खदेड़ने के प्रयास में जुटा वन विभाग

ग्रामीणों ने बिना देर किए इसकी सूचना वन विभाग को दी. वहीं सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और हाथियों के झुंड को आबादी वाले क्षेत्र से सुरक्षित रूप से जंगल की ओर खदेड़ने के प्रयास में जुट गई. वन विभाग ने क्षेत्र में हाथियों के ठहराव और उनके आवागमन (मूवमेंट) को लेकर पूरी सतर्कता बरतते हुए निगरानी बढ़ा दी है.

किसी भी स्थिति में जंगली हाथियों के करीब न जाएं

वन विभाग ने सभी स्थानीय निवासियों से विशेष अपील जारी करते हुए कहा है कि वे किसी भी स्थिति में जंगली हाथियों के करीब न जाएं. इसके अलावा, सुरक्षा कारणों से लोगों को फिलहाल जंगल में लकड़ी या मशरूम चुनने के लिए जाने से भी मना किया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही