Search

 
 
 

Bahragoda:  भारी बारिश के बावजूद परुलिया में कम नहीं हुआ लक्ष्मी पूजा की तैयारियों का उत्साह

परुलिया गांव में लक्ष्मी पूजा को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है. समिति की ओर बताया कि मंगलवार से तीन दिवसीय अनुष्ठान शुरू हो जाएगा. जिसमें  मंगलवार को महाभोग वितरण किया जाएगा तथा शुक्रवार को बड़ी ही धूमधाम के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा.
 
लक्ष्मी पूजा के लिये पंडाल निर्माण अंतिम चरण में.

Himangshu Karan

Bahragoda: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में पिछले दो दिनों से  रुक-रुक कर हो रही मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है, जिसका सीधा असर लक्ष्मी पूजा की तैयारियों पर भी पड़ा है. सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और लगातार हो रही बारिश से जगह-जगह जलजमाव की स्थिति बन गई है. क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लक्ष्मी पूजा के लिए बन रहे पंडालों के निर्माण की गति धीमी पड़ गई है.  

बारिश के कारण सजावट और विद्युत व्यवस्था का काम प्रभावित

पारुलिया की श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, घटबुड़ा और कुमारडूबी स्थित लक्ष्मी मंदिर में पंडाल का काम हालांकि अंतिम चरण में है, लेकिन बारिश के कारण सजावट और विद्युत व्यवस्था का काम प्रभावित हो रहा है. वहीं परुलिया गांव में लक्ष्मी पूजा को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है. समिति की ओर बताया कि सोमवार से अनुष्ठान शुरू हो जाएगा. जिसमें मंगलवार को महाभोग वितरण किया जाएगा तथा शुक्रवार को बड़ी ही धूमधाम के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा. साथ ही कमेटी के सदस्यों ने बताया कि परुलिया में यह लक्ष्मी पूजा वर्ष 1992 में शुरू हुई थी और तब से लेकर आज तक कमेटी के लोगों द्वारा इसे सुचारू रूप से चलाया जा रहा है. भारी बारिश के बावजूद, भक्तों और कमेटी सदस्यों का दृढ़ संकल्प इस पारंपरिक पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए तैयार है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही