Search

 
 
 

Bahragoda: महिंद्रा स्किल इंडिया सेंटर में मेगा प्लेसमेंट शिविर आयोजित, 58 का चयन

महिंद्रा स्किल इंडिया सेंटर में सोमवार को मेगा प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विभिन्न कंपनियों के लिए कुल 58 प्रशिक्षुओं का चयन हुआ.
 
विभिन्न कंपनियों के लिए चयनित प्रशिक्षु.

Himangshu Karan

Bahragoda: बहरागोड़ा प्रखंड के बाजार रोड स्थित मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत संचालित महिंद्रा स्किल इंडिया सेंटर में सोमवार को मेगा प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विभिन्न कंपनियों के लिए कुल 58 प्रशिक्षुओं का चयन हुआ. प्रशिक्षुओं को ऑफर लेटर और टूल किट प्रदान किए गए.

स्व-रोजगार के लिए कुछ प्रशिक्षुओं को सिलाई मशीन दिए गए

इस कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला स्किल कोऑर्डिनेटर, नवलेश नेहाल, और विशिष्ट अतिथियों के रूप में सेंटर हेड सांतनु साहू, प्लेसमेंट हेड अनिर्बन विश्वास, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स से राजीव सिन्हा, एस.पी. अपैरल से रंजीत कुमार, और प्लेसमेंट मैनेजर राजेश कर उपस्थित थे. उपस्थित कंपनियों में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स (होसुर) ने 20,  एस.पी. अपैरल (तिरुपुर) 11,  स्पार्क मिंडा (मैसूर) 12 और  महावीर मेडी सेल (बेंगलुरु) ने 15 प्रशिक्षुओं को चयनित किया. इसके अतिरिक्त, स्व-रोजगार को बढ़ावा देने के लिए कुछ प्रशिक्षुओं को सिलाई मशीन और टूल किट भी दिए गए.

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है मुख्य उद्देश्य

मुख्य अतिथि नवलेश नेहाल ने अपने संबोधन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 जुलाई 2015 को स्किल इंडिया मिशन की शुरुआत की थी. उन्होंने कहा कि जब तक व्यक्ति में काम करने की क्षमता होती है, वह युवा कहलाता है और इस अवस्था में कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का गुण सिखाया जाता है. उन्होंने जोर दिया कि यही स्किल इंडिया का मुख्य उद्देश्य है. विशिष्ट अतिथियों ने भी कौशल विकास केंद्र के महत्व पर अपने विचार रखे. इस कार्यक्रम में दिलीप बास्के, जयंत घोष, समीर पात्र, अधिवास पाईकिरा, नमिता देवी, गोपेश पात्र, सविता टुडू, ईस्मत मैडम और केंद्र के सैकड़ों प्रशिक्षु उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही