Search

 
 
 

Bahragoda News: SIR पर JMM की बैठक, कार्यकर्ताओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने पर जोर

नेताजी सुभाष शिशु उद्यान परिसर में शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की एक अहम सांगठनिक बैठक संपन्न हुई, जिसमें आगामी विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) को लेकर चुनावी रणनीति तैयार की गई.
 

Himangshu karan

Bahragoda : नेताजी सुभाष शिशु उद्यान परिसर में शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की एक अहम सांगठनिक बैठक संपन्न हुई, जिसमें आगामी विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) को लेकर चुनावी रणनीति तैयार की गई. प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि लोकतंत्र में मतदाता सूची सबसे बड़ा हथियार है और इसे सुरक्षित रखना कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है. 

 

उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अक्सर तकनीकी त्रुटियों या विपक्षी षड्यंत्रों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब मतदाताओं और रोजी-रोटी के लिए बाहर गए प्रवासी मजदूरों के नाम काट दिए जाते हैं, जिसे रोकने के लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को 'गार्ड' की तरह काम करना होगा.

 

विधायक ने घोषणा की कि इस कार्य को त्रुटिहीन बनाने के लिए प्रखंड स्तर पर विशेष कार्यकर्ताओं को चिह्नित कर उन्हें डिजिटल पोर्टल और कागजी प्रक्रियाओं का तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा. वहीं, बैठक के दौरान संगठन की मजबूती पर बल देते हुए उन्होंने सभी पदाधिकारियों को कई दिशा-निर्देश भी दिए.

 

इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्य रूप से प्रो. श्याम मुर्मू, ललित मण्डी, रासबिहारी साव, नव कुंवर, गुरुचरण मण्डी, जगदीश साव, अर्जुन पूर्ति, सुमित माईती, दीपक बारीक, निर्मल दुबे, बिशु ओझा, पप्पू कर, पप्पू राउत और मिंटू पाल सहित भारी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता व पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही