Search

 
 
 

Bahragoda:  दुधकुंडी गांव में मनाया गया सद्गुरु श्री अनुकूल चंद्र का सत्संग महोत्सव

बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की खेदुआ पंचायत के दुधकुंडी गांव में शनिवार को सद्गुरु श्री अनुकूल चंद्र का एक दिवसीय पूर्णिमा सत्संग महोत्सव मनाया गया.  सत्संग में तदुआ, पारुलिया, ब्रामनकुंडी, जुगडीहा, गोपालपुर, जगन्नाथपुर, कुमारडूबि, दरीसोल और पश्चिम बंगाल के कई पड़ोसी गांवों से सैकड़ों भक्त आए थे.
 
पूर्णिमा सत्संग महोत्सव की तस्वीर.

Himangshu Karan

Bahragoda: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की खेदुआ पंचायत के दुधकुंडी गांव में शनिवार को सद्गुरु श्री अनुकूल चंद्र  का एक दिवसीय पूर्णिमा सत्संग महोत्सव मनाया गया.  इस आयोजन में गांव के सभी लोग एकजुट होकर शामिल हुए. सत्संग में तदुआ, पारुलिया, ब्रामनकुंडी, जुगडीहा, गोपालपुर, जगन्नाथपुर, कुमारडूबि, दरीसोल और पश्चिम बंगाल के कई पड़ोसी गांवों से सैकड़ों भक्त आए थे.  

पूर्णिमा उत्सव के तहत अखंड 'जयगुरु' नाम संकीर्तन भी हुआ

सुबह की शुरुआत प्रभाती कीर्तन और अधिवास के साथ हुई.  इसके बाद, पूजा-अर्चना, आरती, और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया. भक्तों ने बताया किसद्गुरु श्री अनुकूल चंद्र के पूर्णिमा उत्सव के तहत अखंड 'जयगुरु' नाम संकीर्तन भी हुआ.  धर्म सभा में मुख्य अतिथि के रूप में ऋतिक राश बिहारी मंडल मौजूद थे, जिन्होंने सद्गुरु श्री अनुकूल चंद्र के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला. 

दोपहर में हुआ भक्तों के लिए महाप्रसाद का वितरण

दोपहर में भक्तों के लिए महाप्रसाद का वितरण किया गया.  इस दौरान दिनेश नंदी, दीपक कुमार, दुर्गा बारीक, दीपक नायक, देबासिस साहू, अनिल साहू, बर्षा गिरी, ऋतू गिरी, ममता गिरी, चंदना साहू, मिता साहू और रुम्पा साहू सहित कई भक्त उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही