Search

 
 
 

रेल रोको आंदोलन : कई ट्रेनें रद्द, कई के रूट व समय में बदलाव

आदिवासी कुर्मी समाज द्वारा चलाए जा रहे रेल रोको आंदोलन का सीधा असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ रहा है. आंदोलन के कारण कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. वहीं, कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन और आंशिक प्रारंभ भी किया जा रहा है.
 

Ranchi : आदिवासी कुर्मी समाज द्वारा चलाए जा रहे रेल रोको आंदोलन का सीधा असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ रहा है. आंदोलन के कारण कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. वहीं, कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन और आंशिक प्रारंभ भी किया जा रहा है.

 

पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनें

1. ट्रेन संख्या 20839 रांची–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (20 सितंबर 2025)
2. ट्रेन संख्या 20840 नई दिल्ली–रांची राजधानी एक्सप्रेस (22 सितंबर 2025)
3. ट्रेन संख्या 18603 रांची–गोड्डा एक्सप्रेस (20 सितंबर 2025)
4. ट्रेन संख्या 18604 गोड्डा–रांची एक्सप्रेस (21 सितंबर 2025)

 

आंशिक रूप से समाप्त की गई ट्रेनें

1. ट्रेन संख्या 13352 आलाप्पुड़ा–धनबाद एक्सप्रेस (20 सितंबर 2025 को रांची स्टेशन पर समाप्त, रांची से धनबाद तक रद्द)
2. ट्रेन संख्या 02832 भुवनेश्वर–धनबाद स्पेशल (20 सितंबर 2025 को हटिया स्टेशन पर समाप्त, हटिया से धनबाद तक रद्द)
3. ट्रेन संख्या 68086 बरकाकाना–टाटानगर मेमो पैसेंजर (20 सितम्बर 2025 को सुईसा स्टेशन पर समाप्त, सुईसा से टाटानगर तक रद्द)

 

आंशिक रूप से प्रारंभ की गई ट्रेन

 ट्रेन संख्या 02831 धनबाद–भुवनेश्वर स्पेशल (20 सितंबर 2025 को हटिया स्टेशन से प्रारंभ, धनबाद से हटिया तक रद्द)

 

ट्रेन के प्रस्थान समय में बदलाव

ट्रेन संख्या 20897 हावड़ा–रांची वंदे भारत एक्सप्रेस, जो आज 20 सितम्बर 2025 को 2 :35 बजे हावड़ा से खुलने वाली थी, अब परिवर्तित समय 6:00 बजे प्रस्थान करेगी.

आंदोलन के कारण यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व ट्रेनों की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही