Search

 
 
 

Bahragoda : तेज रफ्तार बाइक ने राइस मिल कर्मचारी को मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती

माटिहाना-चाकुलिया मुख्य मार्ग पर आश्रम के पास हुए एक सड़क हादसे में मानुषमुड़िया का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार रंजीत नामक युवक चाकुलिया स्थित राइस मिल से अपनी ड्यूटी पूरी कर घर वापस लौट रहा था.
 

Himangshu karan


Bahragoda : माटिहाना-चाकुलिया मुख्य मार्ग पर आश्रम के पास हुए एक सड़क हादसे में मानुषमुड़िया का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार रंजीत नामक युवक चाकुलिया स्थित राइस मिल से अपनी ड्यूटी पूरी कर घर वापस लौट रहा था.

 

इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने संतुलन खो दिया और रंजीत की बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि रंजीत सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए.

 

मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तुरंत निजी वाहन से बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार तो किया, लेकिन स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें तत्काल पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बारीपदा रेफर कर दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही