Search

 
 
 

झारखंड चैंबर के नव सुसज्जित अध्यक्षीय-महासचिव केबिन का हुआ अनावरण

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यालयीय भवन में नव सौन्दर्यीकृत एवं सुसज्जित अध्यक्षीय-महासचिव केबिन का गुरुवार को विधिवत अनावरण किया गया. अध्यक्षीय केबिन का उद्घाटन चैंबर के पूर्व अध्यक्ष आर.के. सरावगी ने किया. इस अवसर पर चैंबर के पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा, कुणाल अजमानी एवं किशोर मंत्री सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे.
 

Ranchi : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यालयीय भवन में नव सौन्दर्यीकृत एवं सुसज्जित अध्यक्षीय-महासचिव केबिन का गुरुवार को विधिवत अनावरण किया गया. अध्यक्षीय केबिन का उद्घाटन चैंबर के पूर्व अध्यक्ष आर.के. सरावगी ने किया. इस अवसर पर चैंबर के पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा, कुणाल अजमानी एवं किशोर मंत्री सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे.

 

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्षीय केबिन में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना भी की गई. उपस्थित सदस्यों ने नव सुसज्जित केबिन की सराहना करते हुए इसे चैंबर की गरिमा और कार्यसंस्कृति के अनुरूप बताया.

 

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह केबिन चैंबर की प्रशासनिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक व्यवस्थित तथा प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

 

कार्यक्रम में चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग एवं रोहित पोद्दार, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष उदयशंकर दुबे, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अभिषेक रामाधीन, मनीष सराफ, आस्था किरण, अमित शर्मा, मुकेश अग्रवाल, ज्योति कुमारी, उप समिति चेयरमैन साहित्य पवन, प्रियंक भगत, किशन अग्रवाल, राजीव चौधरी, प्रमोद सारस्वत, आलोक मल्लिक सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही