Search

 
 
 

Khunti News : शिक्षा के माध्यम से ही समाज व राष्ट्र को नई दिशा मिल सकती है- अर्जुन मुंडा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) खूंटी इकाई की ओर से बिरसा कॉलेज खूंटी के बहुद्देशीय भवन में दो दिवसीय “प्रतिभा सम्मान समारोह सह शिक्षा मेला” का आयोजन किया गया.
 
  • ABVP के प्रतिभा सम्मान समारोह में 3200 मेधावी छात्र सम्मानित
  • सफलता अनुशासन, परिश्रम व सकारात्मक सोच से प्राप्त होती है- डॉ. मौसमी पॉल

Khunti : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) खूंटी इकाई की ओर से बिरसा कॉलेज खूंटी के बहुद्देशीय भवन में दो दिवसीय “प्रतिभा सम्मान समारोह सह शिक्षा मेला” का आयोजन किया गया. 

Uploaded Image

कार्यक्रम के पहले दिन मैट्रिक (10वीं) परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले करीब 3200 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

 

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अभाविप प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मौसमी पॉल, प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी एवं बिरसा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. चंद्रकिशोर भगत ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया.

Uploaded Image

इस अवसर पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रतिभाओं को सम्मानित करने की परंपरा समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार करती है. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और शिक्षा के माध्यम से ही समाज एवं राष्ट्र को नई दिशा मिल सकती है. उन्होंने ABVP द्वारा ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के प्रयासों की सराहना की.

 

उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का अभियान है. प्रतिभा सम्मान समारोह जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाते हैं और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं.

 

अभाविप प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मौसमी पॉल ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने का संदेश देते हुए कहा कि सफलता अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच से प्राप्त होती है. वहीं, बिरसा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. चंद्रकिशोर भगत ने कहा कि प्रतिभाओं को सम्मानित करना शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायक कदम है और इससे विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है.

 

कार्यक्रम के दौरान आयोजित शिक्षा मेले में विभिन्न शिक्षण संस्थानों द्वारा विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, करियर मार्गदर्शन एवं उच्च शिक्षा से जुड़ी जानकारियां दी गईं. मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसरों और करियर विकल्पों से अवगत कराना था. कार्यक्रम के सफल संचालन में परिषद कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही. समारोह के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला.

 

अंत में अभाविप प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि परिषद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक कार्य करती रहेगी. परिषद ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के दूसरे दिन 15 मई को इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही