Search

 
 
 

Saraikela News : आदित्यपुर-गम्हरिया रेल लाइन पर सिग्नल उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 अरेस्ट

आरपीएफ व क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए आरोपियों में विद्युत नगर निवासी सूरज महतो व राकेश महतो शामिल हैं. दोनों के पास से चोरी किये गये उपकरण बरामद किये गये हैं.
 
गिरफ्तार आरोपियों के साथ आरपीएप की टीम.

Saraikela : आदित्यपुर व गम्हरिया रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे सिग्नलिंग सिस्टम को नुकसान पहुंचाने वाले चोर गिरोह का आरपीएफ ने खुलासा किया है. आरपीएफ व क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए आरोपियों में विद्युत नगर निवासी सूरज महतो व राकेश महतो शामिल हैं. दोनों के पास से चोरी किये गये उपकरण बरामद किये गये हैं.

 

 

जानकारी के अनुसार, 9 मई की रात आदित्यपुर व गम्हरिया के बीच रेलवे सिग्नल गुमटी में चोरी की घटना हुई थी. चोरों ने गुमटी में सेंधमारी कर वहां लगा तड़ित चालक व करीब 10 मीटर कॉपर वायर चोरी कर लिया था. इस घटना से रेलवे सिग्नलिंग व्यवस्था प्रभावित होने का खतरा पैदा हो गया था. आरपीएफ आदित्यपुर व क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी. तीन दिनों तक लगातार छापेमारी की गई. बुधवार की रात टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया. दोनों का आपराधिक इतिहास रहा है. दोनों को जेल भेज दिया गया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही