Search

 
 
 

Dhanbad News : झरिया में गरजे ढुल्लू महतो, कहा- गरीबों का सम्मान कुचलने वालों से सावधान रहें

सांसद ने झरिया की जनता से भावुक अपील करते हुए कहा कि चंद रुपयों के लालच में आकर अपना भविष्य दांव पर न लगाएं. उन्होंने झरिया के विकास के लिए एकजुट रहने की बात कही.
 
सभा को संबोधित करते सांसद ढुल्लू महतो व अन्य.

आभार यात्रा में जुटी भीड़, कई युवाओं ने थामा भाजपा का दामन


Dhanbad : झरिया विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को भाजपा की आभार यात्रा सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा. झरिया चार नंबर टैक्सी स्टैंड में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि कुछ लोग दो नंबर के धंधे से महीना लेकर गरीबों में पैसा बांटते हैं और उनके सम्मान को कुचलने का काम करते हैं. ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है.


आभार यात्रा कतरास मोड़ से शुरू होकर विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए जनसभा में तब्दील हो गई. जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं और नारों के सांसद का स्वागत किया. सम्मान समारोह में राज चौहान, हरि साव, अनुज गोराई, बुद्धू धाड़ी, प्रेम राम समेत सैकड़ों युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. सांसद ने सभी को माला पहनाकर स्वागत किया. 

 

 

चंद पैसों के लालच में भविष्य बर्बाद न करें

 

सांसद ने झरिया की जनता से भावुक अपील करते हुए कहा कि चंद रुपयों के लालच में आकर अपना भविष्य दांव पर न लगाएं. उन्होंने झरिया के विकास के लिए एकजुट रहने की बात कही. कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि साधन महतो, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण राम, राजकुमार अग्रवाल, धर्मेंद्र रवानी, मंटू राम, विनोद पासवान, राजेश शर्मा, संजय वाल्मीकि, गणेश पासवान, प्रमोद तिवारी, बिट्टू मनोहर पासवान, करण चौहान, विनोद चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही