Search

 
 
 

Dhanbad News : NEET पेपर लीक के विरोध में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम व शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

यूथ कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि देश में लगातार हो रही परीक्षा पेपर लीक की घटनाओं ने शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. NEET जैसी राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण परीक्षा में बार-बार गड़बड़ी सामने आने से लाखों छात्रों का भरोसा टूट रहा है.
 
रणधीर वर्मा चौक पर पुतला दहन करते युवा कांग्रेसी.

Dhanbad : NEET-UG परीक्षा पेपर लीक मामले के विरोध लेकर धनबाद में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन किया. बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रणधीर वर्मा चौक पर जुटे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया. कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां व बैनर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया.


यूथ कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि देश में लगातार हो रही परीक्षा पेपर लीक की घटनाओं ने शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. NEET जैसी राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण परीक्षा में बार-बार गड़बड़ी सामने आने से लाखों छात्रों का भरोसा टूट रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि साल 2024 के बाद अब 2026 में भी NEET परीक्षा का पेपर लीक होना केंद्र सरकार व परीक्षा एजेंसियों की बड़ी विफलता को दर्शाता है.

 

 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी व सुरक्षित बनाने में पूरी तरह विफल रही है. परीक्षा माफियाओं पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से पेपर लीक मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की भी मांग की. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही