Search

 
 
 

रांची में मॉनिटर लिजार्ड तस्करी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Wildlife Crime Control Bureau (WCCB) और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में रांची के डेली मार्केट स्थित Nataraj Hotel से मॉनिटर लिजार्ड तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है. छापेमारी के दौरान कमरे से मॉनिटर लिजार्ड के 30 मृत अवशेष बरामद किए गए.
 

Ranchi : Wildlife Crime Control Bureau (WCCB) और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में रांची के डेली मार्केट स्थित Nataraj Hotel से मॉनिटर लिजार्ड तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है. छापेमारी के दौरान कमरे से मॉनिटर लिजार्ड के 30 मृत अवशेष बरामद किए गए.

 

मामले में राजीव रंजन मिश्रा, अविनाश आनंद और अरुण राम को गिरफ्तार किया गया है. तीनों रांची के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पूछताछ के बाद वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ Wildlife Protection Act 1972 के तहत मामला दर्ज किया है.

 

अधिकारियों के अनुसार मॉनिटर लिजार्ड संरक्षित वन्यजीव श्रेणी में आता है और इसके अवशेषों का इस्तेमाल अवैध तस्करी, अंधविश्वास और कथित पारंपरिक दवाइयों में किया जाता है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही