Search

 
 
 

Saraikela News : आदित्यपुर में फास्ट फूड दुकान पर मारपीट, ग्राहक व दुकानदार पक्ष के कई घायल

आदित्यपुर स्थित प्रभात पार्क के पास जयका फास्ट फूड दुकान में ग्राहक व दुकानदार के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें चापड़ और चाकू चलने का भी आरोप है. घटना में ग्राहक पक्ष के विशाल कुमार गंभीर रूप से घायल हैं. जबकि दुकानदार प्रमोद कुमार दास व उनके दोनों बेटे को भी चोटें आई हैं.
 
मारपीट में घायल हुए लोग.

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित प्रभात पार्क के पास बुधवार की रात एक फास्ट फूड दुकान पर खाना बनने में देरी को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी झड़प में बदल गया. जयका फास्ट फूड दुकान में ग्राहक व दुकानदार के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें चापड़ और चाकू चलने का भी आरोप है. घटना में ग्राहक पक्ष के विशाल कुमार गंभीर रूप से घायल हैं. जबकि दुकानदार प्रमोद कुमार दास व उनके दोनों बेटे को भी चोटें आई हैं. दोनों पक्षों ने आदित्यपुर थाना में FIR दर्ज कराई है.

 

ग्राहक पक्ष के अनुसार,  बुधवार रात करीब 9:30 बजे विशाल कुमार अपने दोस्त के साथ खाना लेने दुकान पहुंचे थे. खाना देर से मिलने का कारण पूछने पर दुकानदार ने कहा कि खाना लेना है तो सिस्टम में रहना होगा.  इसके बाद विवाद बढ़ गया और गाली-गलौज शुरू हो गई. विशाल के भाई साहिल कुमार का आरोप है कि दुकानदार के बेटे ने पीछे से विशाल पर चापड़ से हमला कर दिया. बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों पर भी चाकू से वार किया गया. विशाल के सिर व हाथ में गंभीर चोटें आईं हैं. उसे TMH में भर्ती कराया गया.

 

 

वहीं, दुकानदार प्रमोद कुमार दास ने कहा कि कुछ युवक दुकान पर आए. खाना बनने में देरी होने पर उनलोगों मारपीट शुरू कर दी. बीच-बचाव करने पहुंचे उसके बेटे अंकित व आशीष कुमार दास को भी पीटा गया. प्रमोद का आरोप है कि युवकों ने दुकान में रखे चाकू से हमला किया, जिससे उनके और दोनों बेटों के सिर में चोट आई. इलाज के बाद रात करीब 1 बजे घर लौटते समय हरि ओम नगर रोड नंबर-3 के पास युवकों ने दोबारा घेरकर हमला किया, जिसमें वे बेहोश हो गए.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही