Search

 
 
 

झारखंड कांग्रेस में संगठन विस्तार, कई पदाधिकारियों को सौंपी गई नई जिम्मेदारी

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों को अलग-अलग कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी है. यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रभारी राकेश सिन्हा ने दी.
 

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों को अलग-अलग कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी है. यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रभारी राकेश सिन्हा ने दी.

 

उन्होंने बताया कि अभिजीत राज को विभाग और फ्रंटल संगठनों से संबंधित कार्य की जिम्मेदारी दी गई है. आदित्य विक्रम जायसवाल को प्रोफेशनल कांग्रेस और झारखंड कांग्रेस न्यूजलेटर से जुड़ा कार्य सौंपा गया है.

 

जयशंकर पाठक को शिकायत निवारण से संबंधित कार्य, मनोज सहाय पिंकू को राज्य में कांग्रेस संपत्तियों के संरक्षण की जिम्मेदारी दी गई है. शबाना खातून और सुंदरी तिर्की को भी विभाग और फ्रंटल संगठनों से जुड़े कार्य दिए गए हैं.

 

इसके अलावा सुनीत शर्मा को संगठन और प्रशिक्षण, सुरेन राम को विभागीय कार्य, सूर्यकांत शुक्ला को कांग्रेस कनेक्ट सेंटर और सच्चिदानंद चौधरी को प्रदेश कार्यालय चेयरमैन की जिम्मेदारी मिली है. राजन वर्मा को कार्यालय प्रभारी बनाया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही