Search

 
 
 

Simdega News: मारारोमा में बन रहे पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल के आरोप

जिले के ठेठईटांगर प्रखंड अंतर्गत कोरोमिया पंचायत के मारारोमा में NREP विभाग से बन रहे पुलिया निर्माण में अनियमितता बरतने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने कहा कि घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है.
 

Simdega: जिले के ठेठईटांगर प्रखंड अंतर्गत कोरोमिया पंचायत के मारारोमा में NREP विभाग से बन रहे पुलिया निर्माण में अनियमितता बरतने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने कहा कि घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है. जिस पर स्थानीय विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने संज्ञान लेते हुए अपने प्रतिनिधियों को भेज कर जांच करने को कहा.


मौके पर पहुंचे प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज ने कहा कि इस तरह के काम में पहली ही बरसात में पुलिया का टूट जाना या दरारें आना गंभीर लापरवाही की ओर इशारा करता है. पुलिया का निर्माण बिना किसी मानक के किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि पुल की ढलाई बिना सही बेस और बेड कंक्रीट के की गई है. 


उन्होंने कहा कि निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं और यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो यह पुलिया भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है. इससे पहले भी इसी तरह का काम किया गया था, महज 5 साल में पुल जर्जर स्थिति में हो गई थी.


स्थानीय विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी की अनुशंसा पर फिर से पुल बनवाने का काम किया जा रहा है. लेकिन फिर से घटिया तरीके निर्माण किया जा रहा है. सांसद प्रतिनिधि फ्रांसिस बिलुंग ने कहा कि पुल निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है. 


पुल निर्माण के गुणवत्ता पर ग्रामीणों द्वारा अंगुलियां उठाई जा रही है. ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह से ठेकेदार मानक का उलंघन कर रहे हैं इससे यह साफ जाहिर होता है कि यह निर्माण के बाद ज्यादा दिनों तक चलने वाला नहीं है. ग्रामीणों ने प्रशासन से निर्माण कार्य की जांच कराकर उसे मानक के अनुरूप कराने की मांग दोहराई है. 


मौके पर मौजूद प्रखंड अध्यक्ष अशफाक आलम बसंत सुरीन डोमिनिक डुंगडुंग, अनिल लकड़ा, बेनेदिक लकड़ा, राजेश डुंगडुंग सुलेमान टोपनो उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही