Search

 
 
 

झारखंड पुलिस अकादमी में नए अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण शुरू, आधुनिक पुलिसिंग पर फोकस

झारखंड पुलिस सेवा में हाल ही में नियुक्त अधिकारियों के लिए हजारीबाग स्थित Jharkhand Police Academy में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. प्रशिक्षण सत्र 2025-26 के तहत पुलिसिंग के आधुनिक तरीकों, डिजिटल तकनीक और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की जानकारी दी जाएगी.
 

Ranchi : झारखंड पुलिस सेवा में हाल ही में नियुक्त अधिकारियों के लिए हजारीबाग स्थित Jharkhand Police Academy में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. प्रशिक्षण सत्र 2025-26 के तहत पुलिसिंग के आधुनिक तरीकों, डिजिटल तकनीक और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की जानकारी दी जाएगी.

 

जानकारी के अनुसार, इस बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीएसपी, जिला समादेष्टा, काराधीक्षक समेत अन्य नव नियुक्त पदाधिकारी हिस्सा लेंगे. प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिकारियों को फील्ड में बेहतर कार्यशैली, कानून-व्यवस्था प्रबंधन और तकनीकी संसाधनों के उपयोग के लिए तैयार करना है.

 

15 मई को आयोजित होने वाले सत्र में विशेषज्ञों की टीम अधिकारियों को संबोधित करेगी. कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराध, डिजिटल जांच, आधुनिक पुलिसिंग तकनीक और प्रशासनिक चुनौतियों से जुड़े विषयों पर विस्तृत व्याख्यान दिए जाएंगे. अकादमी प्रबंधन के अनुसार, प्रशिक्षण के माध्यम से अधिकारियों को व्यावहारिक अनुभव के साथ नई चुनौतियों से निपटने के लिए सक्षम बनाने पर जोर दिया जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही