Search

 
 
 

Simdega News: टैक्सी स्टैंड में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ड्राइवरों का प्रदर्शन

शहर के टैक्सी स्टैंड में पेयजल, शौचालय एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी से नाराज टैक्सी चालकों ने गुरुवार को नगर परिषद कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. मजदूर नेता राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चालकों ने “सुविधा नहीं तो टैक्स नहीं” का नारा लगाते हुए नगर परिषद प्रशासन से जल्द आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की.
 

Simdega: शहर के टैक्सी स्टैंड में पेयजल, शौचालय एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी से नाराज टैक्सी चालकों ने गुरुवार को नगर परिषद कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. मजदूर नेता राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चालकों ने “सुविधा नहीं तो टैक्स नहीं” का नारा लगाते हुए नगर परिषद प्रशासन से जल्द आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की.


प्रदर्शनकारी चालकों का कहना था कि टैक्सी स्टैंड पर यात्रियों और चालकों दोनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई और बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं होने से रोजाना दिक्कतें बढ़ रही हैं. चालकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही