Search

 
 
 

Bahragoda: सद्गुरु श्री श्री निगमानंद सरस्वती परमहंसा देव का पूर्णमासी सत्संग हर्षोल्लास के साथ संपन्न

सत्संग का शुभारंभ सुबह प्रभाती कीर्तन के साथ हुआ. इसके बाद अधिवास, पूजा-अर्चना, आरती वंदना, और भजन कीर्तन जैसे धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.
 
सत्संग में उपस्थित भक्त.

Himangshu Karan

गोपालपुर पंचायत के वृंदावनपुर गांव में बुधवार को सद्गुरु श्री श्री निगमानंद सरस्वती परमहंसा देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में मनाया गया. सत्संग का शुभारंभ सुबह प्रभाती कीर्तन के साथ हुआ. इसके बाद अधिवास, पूजा-अर्चना, आरती वंदना, और भजन कीर्तन जैसे धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. 

अखंड जयगुरु नाम संकीर्तन व  धर्मसभा का आयोजन

भक्तों ने बताया कि यह पूर्णमासी उत्सव सद्गुरु स्वामी निगमानंद जी की स्मृति में आयोजित किया गया. इस दौरान गीता पाठ, चंडी पाठ, ठाकुर जी का आवाहन एवं अखंड जयगुरु नाम संकीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिससे पूरे गांव का वातावरण भक्ति से सराबोर हो गया. इस पावन अवसर पर एक धर्मसभा का भी आयोजन किया गया, जिसमें देवशानंद सरस्वती अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. साथ ही आगंतुक अतिथियों ने सद्गुरु श्री श्री निगमानंद के जीवन और शिक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला. वहीं दोपहर में, सैकड़ों की संख्या में उपस्थित भक्तजनों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसे सभी ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया. शाम को आरती भजन, कीर्तन, पूजा-अर्चना, और विदाई संगीत के साथ महोत्सव का भक्तिपूर्ण समापन किया गया.

इनका रहा सहयोग

इस सफल आयोजन में देवाशीष प्रधान, मोतीलाल प्रधान, कल्याण प्रधान, तापस प्रधान, नीलकमल प्रधान, आशीष सेन, रोहित सेन तथा वृंदावनपुर गांव के समस्त ग्रामीण सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और सहयोग दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही