Search

 
 
 

Bahragoda: घर के दरवाजे पर लगा महिला को करंट,  घटनास्थल पर ही हुई मौत

गोपालपुर पंचायत के वृंदावनपुर गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें मीता रानी सीट (50) नामक एक महिला की अपने ही घर के दरवाजे में बिजली का करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के विधायक समीर मोहंती तुरंत वृंदावनपुर गांव पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की.
 
शोकाकुल परिवार से मिलते विधायक समीर मोहंती.

Himangshu Karan

Bahragoda: गोपालपुर पंचायत के वृंदावनपुर गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें मीता रानी सीट (50) नामक एक महिला की अपने ही घर के दरवाजे में बिजली का करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के विधायक समीर मोहंती तुरंत वृंदावनपुर गांव पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की.

इस तरह हुआ यह दर्दनाक हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, मीता रानी सीट अपने घर में रोजमर्रा का काम कर रही थीं. इसी दौरान घर के लोहे के दरवाजे पर किसी तरह विद्युत का तार सट जाने से दरवाजा करंट की चपेट में आ गया. जैसे ही महिला ने दरवाजा छुआ, उन्हें बिजली का झटका लगा और वह तड़पने लगीं. घर के लोग जब तक कुछ समझ पाते और मदद के लिए आगे आते, उससे पहले ही मीता रानी सीट की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी. इस हृदय विदारक घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में लोगों की भारी भीड़ मृतक के घर के पास जुट गई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही