Search

 
 
 

Bahragoda: शारदा प्रोजेक्ट के श्रमिकों को मिली न्यूनतम सरकारी मजदूरी

प्रखंड के मुड़ादेवता मौजा में एनएच 18 के किनारे स्थित शारदा प्रोजेक्ट में काम करने वाले श्रमिकों को अब न्यूनतम सरकारी मजदूरी मिलेगी. यह फैसला गुरुवार को कंपनी परिसर में आयोजित एक बैठक के दौरान हुआ, जिसमें कंपनी के निदेशक और बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी भी शामिल थे.
 
श्रमिकों संग वार्ता करते  कंपनी निदेशक व कुणाल षाड़ंगी.

Himangshu Karan

Bahragoda: प्रखंड के मुड़ादेवता मौजा में एनएच 18 के किनारे स्थित शारदा प्रोजेक्ट में काम करने वाले श्रमिकों को अब न्यूनतम सरकारी मजदूरी मिलेगी. यह फैसला गुरुवार को कंपनी परिसर में आयोजित एक बैठक के दौरान हुआ, जिसमें कंपनी के निदेशक और बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी भी शामिल थे.

दोनों पक्षों के बीच आपसी बातचीत से मुद्दे को सुलझाया गया

श्रमिकों ने अपनी न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर 26 अगस्त, 2025 को जिला श्रम आयुक्त के कार्यालय में एक आवेदन दिया था. इस समझौते के बाद, श्रमिकों ने जिला श्रम आयुक्त को एक और आवेदन देकर अपनी पिछली शिकायत वापस ले ली. इस संदर्भ में कुणाल षाड़ंगी ने तुरंत श्रमिकों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान श्रमिकों ने अपनी मांगें रखीं और दोनों पक्षों के बीच आपसी बातचीत से इस मुद्दे को सुलझा लिया गया. कंपनी प्रबंधन ने श्रमिकों की मांग को स्वीकार करते हुए उन्हें न्यूनतम सरकारी मजदूरी दर देने पर सहमति जताई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही