Search

 
 
 

बहरागोड़ा में बाबा चित्रेश्वर धाम की मुख्य सड़क बनी दलदल

झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र, बहरागोड़ा का ऐतिहासिक बाबा चित्रेश्वर धाम इन दिनों प्रशासनिक उपेक्षा के कारण बदहाली के आंसू रो रहा है, जहां मुख्य प्रवेश द्वार से मंदिर तक जाने वाली एकमात्र सड़क पूरी तरह कीचड़ और जलजमाव के कारण दलदल में तब्दील हो चुकी है.
 

Baharagora (Himangshu karan): झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र, बहरागोड़ा का ऐतिहासिक बाबा चित्रेश्वर धाम इन दिनों प्रशासनिक उपेक्षा के कारण बदहाली के आंसू रो रहा है, जहां मुख्य प्रवेश द्वार से मंदिर तक जाने वाली एकमात्र सड़क पूरी तरह कीचड़ और जलजमाव के कारण दलदल में तब्दील हो चुकी है. 


इस जर्जर मार्ग के कारण यहां आने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को कदम-कदम पर फिसलने के डर और भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के खिलाफ गहरा आक्रोश है. 


वहीं ग्रामीणों ने कहा कि कुछ दिन बाद सावन का महीना आने वाला है, इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के यहां जलाभिषेक करने आते हैं. इसे देखते हुए कहा है कि जब पूरे देश में धार्मिक स्थलों के विकास के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, तब इस प्राचीन शिवधाम की बुनियादी सुविधाओं की इतनी घोर अनदेखी क्यों की जा रही है और प्रशासन से इस मार्ग का शीघ्र पुनर्निर्माण कराने की पुरजोर मांग की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही