Search

 
 
 

जुलाई में 10 दिनों के अंदर 42 हजार से ज्यादा चालान, हेलमेट व नो पार्किंग के सबसे ज्यादा मामले

राजधानी में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है. वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में 1 जुलाई से 10 जुलाई 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कुल 42,106 वाहनों का चालान काटा गया. अभियान के तहत दोपहिया, चारपहिया, ऑटो और टोटो वाहनों की सघन जांच की गई.
 

Ranchi: राजधानी में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है. वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में 1 जुलाई से 10 जुलाई 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कुल 42,106 वाहनों का चालान काटा गया. अभियान के तहत दोपहिया, चारपहिया, ऑटो और टोटो वाहनों की सघन जांच की गई.

 

10 जुलाई को काटे गए 4,498 वाहनों का चालान

10 जुलाई को शहर के सभी यातायात थाना क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 4,498 चालान जारी किए गए. सबसे अधिक कार्रवाई नो पार्किंग और सड़क पर वाहन खड़ा करने के मामलों में हुई, जहां 2,115 चालान काटे गए. इसके अलावा बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 1,980 लोगों पर कार्रवाई की गई.

 

इसके अलावा रेड लाइट जंप करने पर 123, नो-एंट्री का उल्लंघन करने पर 58, अतिरिक्त सवारी बैठाने पर 48, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 37, गलत दिशा में वाहन चलाने पर 18, बिना वर्दी के 16, फैंसी नंबर प्लेट पर 13, प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं होने पर 11, बीमा नहीं होने पर 9, सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 7, प्रेशर हॉर्न के इस्तेमाल पर 5, ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर 5, टो किए गए वाहनों पर 4, शराब पीकर वाहन चलाने पर 3 और ट्रिपल राइडिंग के 2 मामलों में चालान किया गया.

 

रांची ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे मोटरयान अधिनियम के सभी नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करें. पुलिस ने यह भी चेतावनी दी है कि किसी दूसरे वाहन का नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ वाहन जब्त कर एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही