Search

 
 
 

Ranchi News: मारपीट मामले में 14 नामजद समेत 15 अज्ञात पर FIR,फिर भी अब तक कार्रवाई नहीं

राजधानी के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में पुरानी विधानसभा के सामने मारपीट और चेन छिनतई का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि 6 जुलाई को फिर मारपीट हुई. जिसमें कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्राथमिकी के अनुसार, धुर्वा के सर्वेंट क्वार्टर निवासी सैयद मो. फुरकान आलम ने शिकायत दर्ज कराई है कि 6 जुलाई की रात करीब 9:45 बजे उनके भाई मो. सुल्तान आलम, मुमताज आलम और मो. इरफान आलम पुरानी विधानसभा के सामने स्थित अपनी दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे.
 
अपराध की खबरें

Ranchi: राजधानी के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में पुरानी विधानसभा के सामने मारपीट और चेन छिनतई का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि 6 जुलाई को फिर मारपीट हुई. जिसमें कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्राथमिकी के अनुसार, धुर्वा के सर्वेंट क्वार्टर निवासी सैयद मो. फुरकान आलम ने शिकायत दर्ज कराई है कि 6 जुलाई की रात करीब 9:45 बजे उनके भाई मो. सुल्तान आलम, मुमताज आलम और मो. इरफान आलम पुरानी विधानसभा के सामने स्थित अपनी दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान आरोपियों का एक समूह धारदार हथियार, लोहे की रॉड और अन्य घातक हथियारों से लैस होकर वहां पहुंचा और हमला कर दिया.

 

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि हमलावरों ने तीनों भाइयों की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और उन्हें अधमरा कर दिया गया. शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे फुरकान आलम पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया था. उनके चेहरे पर पत्थर मारकर घायल कर दिया और गले से करीब 15 ग्राम वजनी सोने की चेन भी छीन ली गई. 

Uploaded Image

6 जुलाई की मारपीट में घायल पीड़ित की तस्वीर  


मामले में पुलिस ने राणा, मोहित यादव, रौनक शर्मा, आर्यण यादव और प्रमेश्वर तिवारी उर्फ मोनु समेत 14 नामजद आरोपियों के साथ ही 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.

 

फुरकान आलम और स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन मौन है और किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं, मगर पुलिस उनको पकड़ने में नाकाम है. लोगों की ओर से प्रशासन पर दबाव बनाया जा रहा और जल्द से जल्द मामले पर कार्रवाई की मांग की जा रही है. हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही