Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

NIA और CID ने झारखंड में एयर होस्टेस समेत 100 से अधिक लोगों के बैंक खाते किए फ्रीज

झारखंड में हाल के दिनों में संदिग्ध वित्तीय लेनदेन और साइबर नेटवर्क से जुड़े मामलों में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और झारखंड सीआईडी (CID) ने कार्रवाई करते हुए राज्य के विभिन्न जिलों के 100 से अधिक बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है. इनमें एक एयर होस्टेस, पेट्रोल पंप में कार्यरत महिला और कई अन्य लोगों के खाते भी शामिल बताए जा रहे हैं. महिला एयर होस्टेस इस्लामिक कंट्री में काम कर रही है.
Advertisement
Advertisement
अपराध की खबरें

Ranchi: झारखंड में हाल के दिनों में संदिग्ध वित्तीय लेनदेन और साइबर नेटवर्क से जुड़े मामलों में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और झारखंड सीआईडी (CID) ने कार्रवाई करते हुए राज्य के विभिन्न जिलों के 100 से अधिक बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है. इनमें एक एयर होस्टेस, पेट्रोल पंप में कार्यरत महिला और कई अन्य लोगों के खाते भी शामिल बताए जा रहे हैं. महिला एयर होस्टेस इस्लामिक कंट्री में काम कर रही है.

 

जानकारी के अनुसार, सबसे अधिक खाते रांची जिले में फ्रीज किए गए हैं. इसके अलावा धनबाद, जामताड़ा, देवघर, पलामू, लोहरदगा और हजारीबाग के कई खातों पर भी रोक लगाई गई है. पलामू के हुसैनाबाद क्षेत्र के कुछ खातों की भी जांच की जा रही है.

 

जिन खातों पर कार्रवाई हुई है, उनमें कुछ मामलों में विदेश से आए धन, संदिग्ध ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और प्रतिबंधित या संदेहास्पद डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से हुए लेनदेन की जांच की जा रही है. एक मामले में विदेश में एयर होस्टेस के रूप में कार्यरत महिला द्वारा अपने परिवार को भेजी गई राशि की भी जांच एजेंसियां कर रही हैं. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि संबंधित व्यक्ति किसी आपराधिक मामले में आरोपी हैं या केवल जांच के दायरे में हैं.

 

तो वहीं दूसरे मामले में सीआईडी ने  रांची के पेट्रोल पंप में काम करने वाली एक महिला के खाते में दूसरे व्यक्ति के माध्यम से पैसे जमा होने के बाद उसे खाते को भी सीआईडी ने फ्रिज कर दिया है. जांच की जा रही है. झारखंड में एक ऑनलाइन कंपनी के मलिक पर भी एफआइआर करते हुए उनके सारे खातों को फ्रिज किया गया है, जांच के दौरान एजेंसी को पता चला है कि इनके खाते से करोड़ों रुपए की लेन-देन हुई है. हालांकि जांच एजेंसियों की ओर से इन मामलों में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

 

झारखंड में पिछले दो वर्षों में सीआईडी ने साइबर अपराध से जुड़े 10,000 से अधिक संदिग्ध बैंक खाते फ्रीज किए जा चुके हैं. इन खातों का इस्तेमाल कथित तौर पर साइबर ठगी के पैसों के लेनदेन के लिए किया जा रहा था. सीआईडी ने साइबर अपराध के खिलाफ अभियान के दौरान सैकड़ों आरोपियों को गिरफ्तार किया है और बड़ी संख्या में मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी जब्त किए हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही