Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ड्रॉप आउट व अन्य बच्चों के स्कूलों में नामाकंन के लिए SETENG अभियान

झारखंड शिक्षा परियोजना ने विद्यालय से बाहर रह रहे 3 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के नामांकन के लिए विशेष नामांकन अभियान-2026 (SETENG - Special Enrollment & Tracking for Engagement of Out of School Children) शुरू किया है.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की खबरें

Ranchi: झारखंड शिक्षा परियोजना ने विद्यालय से बाहर रह रहे 3 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के नामांकन के लिए विशेष नामांकन अभियान-2026 (SETENG - Special Enrollment & Tracking for Engagement of Out of School Children) शुरू किया है.

 

 

यह अभियान 7 जुलाई से 7 सितंबर 2026 तक संचालित होगा. इसका उद्देश्य स्कूल से बाहर रह गए प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है.सभी विद्यालयों को 13 जुलाई 2026 तक DAHAR 2.0 ऐप के माध्यम से Habitation Mapping और Worksite Tagging का कार्य पूरा करना होगा.

 

वहीं 14 जुलाई से 16 अगस्त 2026 तक चिन्हित 112 विद्यालयों के शिक्षक, सहायक अध्यापक, बीआरपी, सीआरपी, माता समिति व विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगे. इस दौरान 3 से 18 वर्ष आयु वर्ग के नामांकित, अनामांकित तथा ड्रॉपआउट बच्चों की जानकारी DAHAR 2.0 ऐप पर ऑनलाइन दर्ज की जाएगी.

 

सर्वेक्षण के आधार पर विद्यालय से बाहर पाए गए बच्चों की पहचान कर उनका नजदीकी स्कूलों में नामांकन कराया जाएगा. अभियान के तहत बस्तियों के अलावा रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, होटल, ढाबा, ईंट-भट्ठा तथा अन्य कार्यस्थलों पर भी बच्चों का सर्वे किया जाएगा.

 

शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी, सहायता प्राप्त व निजी विद्यालयों को U-DISE+ में दर्ज ड्रॉप बॉक्स का सत्यापन करते हुए बच्चों को विद्यालय में वापस जोड़ने के निर्देश दिए हैं. वहीं, जो बच्चे NIOS के माध्यम से अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, उनकी सूची 28 अगस्त 2026 तक जिला परियोजना कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है.जिला प्रशासन ने नागरिकों, फ्लैट मालिकों, सोसाइटी, संस्थानों व विद्यालय प्रबंधन से अभियान में सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि लक्ष्य है-शिक्षा का क्रम टूटे नहीं, एक भी बच्चा छूटे नहीं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही