Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेलंगाना : पॉक्सो केस का बदला, जमानत पर छूटे आरोपी ने पत्नी-बच्चों समेत 6 लोगों की बेरहमी से की हत्या

तेलंगाना से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां रंगारेड्डी जिले के शाबाद थाना क्षेत्र स्थित दैवलागुडा में जमानत पर बाहर आए एक वयक्ति ने छह लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोप है कि राजकुमार नाम के व्यक्ति ने अपने खिलाफ पॉक्सो केस दर्ज करने पर इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk :   तेलंगाना से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां रंगारेड्डी जिले के शाबाद थाना क्षेत्र स्थित दैवलागुडा में जमानत पर बाहर आए एक वयक्ति ने छह लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोप है कि राजकुमार नाम के व्यक्ति ने अपने खिलाफ पॉक्सो केस दर्ज करने पर इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया. 

 

जिन लोगों की हत्या की गई है, उसमें नाबालिग लड़की (राजकुमार के खिलाफ पॉक्सो केस दर्ज कराने वाली), उसकी मां (लक्ष्मी) और दादी (रुक्कम्मा) शामिल है. इसके अलावा उसने अपनी पत्नी और दो बेटों को भी जान से मार डाला. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है.  

 

आरोप है कि राजकुमार सबसे पहले नाबालिग लड़की के घर गया और उसे जबरदस्ती अपने साथ ले जाने लगा. जब लड़की की मां और दादी ने बीच-बचाव किया तो राजकुमार ने दोनों की चाकू से घोंपकर हत्या कर दी. इसके बाद लड़की को जबरदस्ती अखिल सागर झील के पास ले गया और उसकी भी गला काटकर हत्या कर दी.

 

इसके बाद वह अपने घर पहुंचा और उसने अपनी पत्नी सरिता (33), 4 साल का बेटा परीक्षित और 2 साल का बेटा दैवक्षित की चाकू से गला रेतकर मार डाला. वारदात को अंजाम देने के बाद उसने अपने माता-पिता को फोन किया और छह लोगों की हत्या करने की बात बताई.

 

साथ ही वह भी सुसाइड करने की बात कही. जिसके बाद पिता ने पुलिस को इसकी सूचना दी. हालांकि घटना की सूचना पाकर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब वह वहां से फरार हो गया. फिलहाल पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए टीम का गठन किया है.

 

गठित टीम फरार आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि आखिर आरोपी ने अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को क्यों मार डाला. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही