Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bahragora : दो बाइकों की भिड़ंत में दंपती समेत 3 घायल, एक की हालत नाजुक

Bahragora : बरसोल थाना अंतर्गत गोहोलामुड़ा चौक पर दो बाइकों के बीच हुई सीधी टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें बहरागोड़ा निवासी रविंद्र माण्डी, उनकी पत्नी प्रीति सोरेन और खेड़ूवा गांव निवासी शिवशंकर नायक शामिल हैं.
Advertisement
Advertisement

Himangshu karan

Bahragora : बरसोल थाना अंतर्गत गोहोलामुड़ा चौक पर दो बाइकों के बीच हुई सीधी टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें बहरागोड़ा निवासी रविंद्र माण्डी, उनकी पत्नी प्रीति सोरेन और खेड़ूवा गांव निवासी शिवशंकर नायक शामिल हैं.

घटना उस वक्त हुई जब अपने बाइक से बहरागोड़ा से चिंचड़ा जा रहे दंपती की विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य अनियंत्रित बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के 1033 एंबुलेंस वाहन से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुंचाया.

प्राथमिक उपचार के बाद रविंद्र माण्डी की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है. वहीं, सूचना मिलते ही बरसोल पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही